फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के चार खिलाड़ी नेशनल मेन ड्रॉ के लिए क्वालीफाई

Mon, 02 Jan 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
sports - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अंबाला लॉन टेनिस अकादमी में चल रही नेशनल टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को अंबाला के चार खिलाड़ियों ने नेशनल मेन ड्रा के लिए क्वालीफाई किया। रविवार को हुए मैचों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन दिवांशु हुड्डा ने अंडर 16 के फाइनल क्वालीफाइिंग राउंड में पारस चौहान को 7-1  हरा कर क्वालीफाई किया, जबकि अंबाला के योगेंद्र ने अंडर 16 में  वंश यादव को 7-3 हरा कर क्वालीफाई किया। इसी तरह अंडर 14 में यशस्वी हुड्डा ने आदित्य गोयत को 7-3 हरा और कॉमंस सिंह ने लक्षित धनकर को 7-3  हरा  मैन ड्रा में जगह बनाई।  
विज्ञापन

इसके अलावा अंडर 16  में गौतम काले ने अध्यन मित्तल को 7-2 से, अंडर 25 में चिराग मल्होत्रा ने अर्जुन को 7 -3 से, युवराज पंडित ने पर्व नागे को 7-5 से हराया। इसी प्रकार दूसरे क्वालीफाइंग राउंड में राघव सिंह ने युवराज चोहदा को 7- 3 से, मनकीरत ने यश को 7- 2 से, निखिल मित्तल ने सार्थक अरोड़ा को 7-3 से, अभय युवराज ने मोहित मिश्रा को 7-4 से, समरवीर सरन ने गौतम काले को 7-2 से हराया।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंडर 14 करण सिंह ने रिजुल को 7-3 से, संजीव राठी ने पूर्व चौधरी  को 7-4 से, आरुष शर्मा ने अगमजोत को 7-3 से, उदय शर्मा ने धैर्य को 7-3 से, अमिश बंसल ने अमित कुमार को 7-5 से, देबाशीष ने आदित्य चौहान को 7-1 से, रणवीर सिंह ने आदित्य शर्मा को 7-0 से, रक्षित धनकर ने विदित वर्मा को 7-1 से, शिवदेव सिंह ने सार्थक गांधी को 7-2 से, सार्थक अरोड़ा ने यशवर्धन को 7-2 से हराया।  इसके अलावा फाइनल क्वालीफाई राउंड में करन सिंह ने संजीव राठी को 7-3 से, सार्थक अरोड़ा ने शिवदेव सिंह ने 7-4 से, आरुष शर्मा ने उदय शर्मा को 7-3 से, देबाशीष ने अमित कुमार को 7-6 से हराया। टूर्नामेंट रेफरी ने बताया कि सोमवार से मेन ड्रा के मैच होंगेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें