अंबाला। अमृतसर से चलने वाली भारत गौरव ट्रेन में अभी भी 400 सीटें खाली पड़ी हुई हैं। मात्र 362 यात्रियों ने इस इस ट्रेन में बुकिंग करवाई है। ऐसे में आईआरसीटीसी की परेशानी बढ़ गई है।
इस समस्या के समाधान को लेकर अब आईआरसीटीसी ने अंबाला रेल मंडल के सबसे प्रमुख व व्यस्त रेलवे स्टेशन पर जनसंपर्क अभियान शुरु किया है ताकि प्रसिद्ध तीर्थों के दर्शन करवाने वाली भारत गौरव ट्रेन की जानकारी आमजन-मानस तक पहुंच सके
वो भी इस ट्रेन में बुकिंग करवाकर तीर्थ स्थलों के दर्शन कर सकें। इस संबंध में वीरवार को अंबाला स्टेशन पर आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से संयुक्त संयुक्त महाप्रबंधक-पर्यटन वायु नंदन शुक्ला पहुंचे और उन्होंने ट्रेन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। संवाद