अंबाला। फॉग सेफ्टी डिवाइस लगाने के बाद भी 34 ट्रेनों की रफ्तार कम होती जा रही है। कोहरे के कारण लंबी दूरी की मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा नई दिल्ली-कटरा के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस 22477/78 व फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत 26462/61 भी घंटों की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंच रही है और इसका खामियाजा स्टेशन पर बैठे यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
वंदे भारत की स्थिति
ट्रेन नंबर 22487 दिल्ली-अमृतसर 30 मिनट, 22477 नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 4.30 घंटे, 22478 कटरा-नई दिल्ली चार घंटे, 26461 दिल्ली-फिरोजपुर कैंट 30 मिनट, 26462 फिरोजपुर-दिल्ली 34 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
मेल एक्सप्रेस सहित दैनिक ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर 12 घंटे की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची। इसी प्रकार 19272 हरिद्वार-भावनगर 11 घंटे, 12379 सियालदाह-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 6.30 घंटे, 12751 नांदेढ़-जम्मूतवी छह घंटे, 12926 अमृतसर-बांद्रा पांच घंटे, 12498 अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, 20807 विशाखापट्नम-अमृतसर ढाई घंटे, 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस तीन घंटे, 12715 नांदेढ़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस ढाई घंटे, 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी एक्सप्रेस दो घंटे, 22430 पठानकोट-दिल्ली चार घंटे देरी से पहुंची।
इसके अलावा, 12053 हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, 12903 बांद्रा-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल 30 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक घंटा, 14610 कटरा-ऋषिकेश दो घंटे, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयु-यमुना एक्सप्रेस 30 मिनट, 14816 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, 14679 दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा, 11058 अमृतसर-मुंबई एक घंटा, 12920 कटरा-डॉ. आंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस 30 मिनट, 14718 हरिद्वार-बीकानेर 20 मिनट, 14603 नरपतगंज-अमृतसर 30 मिनट, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट, 12413 अजमेर-जम्मूतवी पूजा एक्सप्रेस दो घंटे, 19308 ऊना हिमाचल-इंदौर एक घंटा, 64512 अंब अंदौरा-हरिद्वार मैमू एक घंटा, 14218 चंडीगढ़-प्रयागराज एक्सप्रेस 20 मिनट, 18101 टाटानगर-अमृतसर 30 मिनट की देरी से पहुंची।