फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद कोरोना के 34 नए केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना फिर से कहर शुरू हो गया है। 27 दिसंबर के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा नए केस वीरवार को दर्ज किए गए हैं। वीरवार को 34 नए कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई हैं। इसमें 12 छात्र भी शामिल हैं। इसमें 11 अलग-अलग स्कूलों से हैं, जबकि एक कॉलेज का छात्र है। एक दिन में कोरोना के नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। चिंतित विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला उपायुक्त से सख्ती करने का आह्वान किया है, ताकि लापरवाही बरतने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। एक दिन में 12 छात्र मिलने से शिक्षा विभाग की धड़कने भी तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन

12 हजार 124 हुई जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या
नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 12 हजार 124 हो गई है। 12 मरीज कोरोना को मात देते हुए पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इस समय 154 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 147 मरीजों की अभी तक मृत्यु हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि छात्रों में 1 हमीदपुर से, 2 मुलाना से, 1 सरकपुर से, 1 बड़ागांव से, 1 भुडंगपुर से, 1 बटरोहन से, 1 जनसुई से, 1 नग्गल से, 1 बिचली धमोली, 1 दशमेश नगर अंबाला सिटी, 1 नया बांस अंबाला सिटी से संक्रमित मिला है। इसके अलावा 1 मलिकपुर, 1 बराड़ा, 1 सेक्टर9 अंबाला सिटी, 1 बरनाला, 1 मटेड़ी शेखों, 1 खना माजरा, 1 शिव प्रताप नगर अंबाला कैंट, 1 कंच घर अंबाला सिटी, 1 कमल विहार अंबाला सिटी, 1 भानोखेड़ी, 1 रायवाली, 1 समलेहड़ी, 1 नसीब बाग अंबाला कैंट, 2 दुर्गा नगर अंबाला कैंट, 1 विजय नगर अंबाला सिटी, 2 पालिका विहार अंबाला सिटी, 1 पुरानी मिर्च मंडी अंबाला सिटी, 1 दशमेश नगर अंबाला सिटी से संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें