फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ढाई साल में 336 बच्चे लापता, 190 यौन उत्पीड़न का बने शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। केंद्र की बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अंबाला जिला में वर्ष 2023 से लेकर अप्रैल 2025 तक 336 बच्चे लापता हो गए। इसमें वर्ष 2023 में 152, 2024 में 136 तो अप्रैल 2025 तक 48 बच्चों की लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके साथ ही 190 बच्चे यौन उत्पीड़न का शिकार बने हैं। जिसमें वर्ष 2023 में सर्वाधिक 106 बच्चे, 2024 में 58 ताे अप्रैल 2025 में 26 मामले पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के साथ हो रही घटनाओं के आंकड़ों ने हैरान कर दिया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार पूरे जिले में 19 बच्चे ही सड़क पर भीख मांग रहे हैं। जिसमें वर्ष 2023 व 2024 में सात बच्चे मिले थे तो इस साल 12 बच्चे ही ऐसे विभाग को मिले हैं। दरअसल महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत केंद्र की बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है। जिसमें बच्चों की देखभाल और सुरक्षा के लिए काम किया जाता है। इसमें मिशन वात्सल्य परियोजना के तहत राज्य सरकार का महिला एवं बाल विकास विभाग काम रहता है। बच्चों के साथ होने वाली घटनाओं पर देखें तो बच्चों की तस्करी के मामले बीते ढ़ाई साल में घटे हैं। वर्ष 2023 तस्करी के 42 मामले आए थे। अब बीते डेढ़ वर्षों में तस्करी का एक भी मामला रिपोर्ट नहीं किया गया। वहीं घर से भागने वाले बच्चों के पिछले वर्ष आठ मामले सामने आए थे, अभी तक एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। ब्यूरो



बाल मजदूर ढ़ाई साल में बढ़े

बाल मजदूरी के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। वर्ष 2023 में बाल मजदूरी के 33 मामले रिपोर्ट किए गए थे। वर्ष 2024 में 17 तो इस साल चार महीने में ही 37 बाल मजदूरी के मामले सामने आए हैं। इस प्रकार से ढ़ाई साल में कुल 87 बाल मजदूर मिले हैं। इसी प्रकार बच्चों के साथ दुर्व्यवहार के 14 मामले बीते डेढ़ वर्ष में रिपोर्ट किए गए हैं। इस बार ऐसा एक मामला सामने आया है। इसी प्रकार बाल विवाद के मामलों में कमी आई है। बीते ढाई वर्ष में बाल विवाद के तीन मामले ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें