फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आईटीआई में लड़कियों की पसंद बनी कोपा ट्रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले की राजकीय व निजी आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। आवेदन के लिए वीरवार को काफी भीड़ रही, क्योंकि 20 जून आवेदन की आखिरी तारीख है। सबसे ज्यादा शहर के राजकीय आईटीआई लड़के में आवेदन पहुंच रहे हैं। इस संस्थान में 1184 सीट पर 4260 आवेदन आ चुके हैं। आवेदन को लेकर राजकीय आईटीआई लड़के प्रदेश के टॉप-10 आईटीआई में चौथे स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में शहर में राजकीय आईटीआई लड़के, राजकीय महिला आईटीआई, मूलचंद राजकीय आईटीआई छावनी, राजकीय आईटीआई भारांपुर, हसनपुर, बराड़ा एट होली, राजकीय महिला आईटीआई नारायणगढ़ महिला और नहौनी में चल रही है।
वहीं, आईटीआई में लड़के इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, मेकेनिक डीजल, फीटर और लड़कियां कोपा ट्रेड में ज्यादा रुझान दिखा रहे हैं। सभी आईटीआई में 20 जून तक आवेदन लिए जाएंगे। 30 जून को पहली काउंसलिंग के लिए मेरिट जारी होगी। 30 से 4 जुलाई तक आईटीआई में व्यक्तिगत तौर पर दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें