फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमेरिका भेजने के नाम पर 32 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अंबाला। अमेरिका भेजने के नाम पर बेरखेड़ी गांव निवासी अवतार सिंह से 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी हो गई। आरोपियों ने युवक को कानूनी रास्ते से हवाई जहाज द्वारा अमेरिका भेजने का झांसा देकर पैसे हड़प लिए। बाद में अमेरिका पहुंचाने के बजाय अलग-अलग देशों में घुमाकर बंधक बनाकर मजदूरी कराई गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपियों पर धोखाधड़ी, षड्यंत्र व मानव तस्करी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन




देशों में घुमाने के बाद मैक्सिको जेल में करवाया बंद



बेरखेड़ी गांव निवासी अवतार सिंह ने बताया कि वह नारायणगढ़ के पंजलासा चौक के पास एक वाशिंग स्टेशन चलाते हैं। उनके वाशिंग स्टेशन पर रुलदू गांव की टपरिया निवासी कुलदीप सिंह अक्सर अपनी कार वाश कराने आता था, जिससे उनकी जान-पहचान हो गई। कुलदीप ने बताया कि वह अपने साथियों पानीपत के इसराना निवासी राजेश कुमार और सतपाल के साथ मिलकर विदेश भेजने का काम करता है। अवतार सिंह ने अपने भतीजे प्रिंस को अमेरिका में रह रहे अपने बेटे के पास भेजने की बात कही। एजेंटों ने झांसा दिया कि वह प्रिंस को कानूनी तरीके से हवाई जहाज के जरिए अमेरिका भेजेंगे व डंकी रूट नहीं होगा। 42 लाख में सौदा तय हुआ था। प्रिंस को दिल्ली से बोलिविया के लिए भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उसे ब्राजील में उतार दिया गया। इसके बाद उसे कोलंबिया और फिर वापस ब्राजील भेजा गया। आरोपियों ने उसे कई बार मैक्सिको में दाखिल कराने की कोशिश की, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। प्रिंस को 24 घंटे तक जेल में बंद रखा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें