फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक छात्राओं को बसों में बैठने से करते हैं इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नारायणगढ़। बेटियों को बस सुविधा देने के सरकार चाहे लाख दावे कर ले, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। रोजाना बस स्टैंड पर कॉलजों व स्कूलों की बेटियां बसों के इंतजार में परेशान होती दिखाई देती हैं। इस दौरान मनचले भी मौके का फायदा उठाते हुए अश्लील फब्तियां कसने से बाज नहीं आते। इस बारे आरटीओ अंबाला से बात करने पर उन्होंने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है, शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ कॉलेज में पढ़ने वाली जगदीप कौर, पूजा, रविंद्र, अनुराधा, मोनिका, आशु, कोमल, रीतू, उर्वशी, अनिता आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह नारायणगढ़ कॉलेज में पढ़ती हैं और उनका बस पास भी बना हुआ है वह रसूलपुर, फतेहगढ़, सढौरा से सुबह के समय कॉलेज के लिए आती हैं और प्राइवेट बस चालक उन्हें देखकर बसें नहीं रोकते। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर वह बसों को रोक भी लेते हैं तो वह महिला सीट पर बैठाने की बजाए सभी लड़कियों को पीछे की सीट पर बैठा देते हैं और इसमें भी शर्त रख देते हैं कि वह 10 लड़कियों से ज्यादा को बस में नहीं बिठाएंगे। छात्राओं ने आरोप लगाया कि जब वह इसका विरोध करती हैं तो बस चालक व परिचालक उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। उनका यह भी आरोप लगाया कि बस में चढ़ते समय बस कंडक्टर उन्हें यह कहकर बस से नीचे उतार देते हैं कि यह बस तुम्हारे बाप की नहीं है। सोमवार दोपहर को भी जब बस परिचालकों द्वारा इन छात्राओं से अभद्र व्यवहार किया गया तो हंगामा बढ़ गया जिसके बाद मौके पर गांव गलोडी की पंचायत व सभी छात्राओं के परिजन पहुंचे। इसके बाद मामला शांत होते ही परिजनों ने इसकी शिकायत नारायणगढ़ एसडीएम को देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें