फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग देख रहे थे झांकियां, कोई उड़ा ले गया बालियां और पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
लोग देख रहे थे झांकियां, कोई उड़ा ले गया बालियां और पर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बराड़ा। सोमवार को बराड़ा में विशाल शोभायात्रा के दौरान जहां लोग भगवान की झांकियों का आनंद ले रहे थे। वहीं भीड़ का फायदा उठा कर एक गिरोह हाथ साफ करने में लगा हुआ था। इस गिरोह के लोग व महिलाओं ने कई के पर्स व सोने की बालियां उतार ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन महिलाओं की बालियां उतार ली गई जबकि कुछ युवकों के पर्स निकाल लिए गए। जब पुलिस को लगातार ये शिकायतें मिली तो पुलिस भी हरकत में आई। मगर तब तक इस गिरोह के सदस्य अपना काम कर निकल चुके थे। पुलिस ने इस दौरान स्थानीय प्रवासी महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, मगर उन लोगों की कोई संलिप्तता न पाए जाने के कारण उन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। मामले का पता चलतेे ही बीती रात को ही सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने मौके का दौरा किया। सूत्रों से पता चला है कि अपराध शाखा टीम भी इसी जांच में जुटी हुई है। इस बारे थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि भीड़भाड़ के दौरान कोई गिरोह छिटपुट वारदातों को अंजाम दे गया। इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें