फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। जिले में आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुलिस व सेना ने मजबूत कर दिया है। जिले में 800 से अधिक जवानों को अलग-अलग स्थानों पर सुरक्षा के लिए लगाया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर पूरी तरह से नाकाबंदी कर दी गई है वहीं सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सेना की क्यूआरटी ने अपने क्षेत्रों में गश्त को बढ़ा दिया है जबकि ‘आग’ टीमों ने भी पेट्रोलिंग तेज कर दी है। उधर, जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से कैंट रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जिसकी अध्यक्षता जीआरपी के डीएसपी रमेशचंद द्वारा की गई।
पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर दी गई है जबकि जिले की सीमा पर चेकिंग आरंभ कर दी है। पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश से लगती सीमा पर भी रात्रि से नाकाबंदी आरंभ कर दी गई है। गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। एसपी ने थाने एवं चौकियों के स्टाफ को भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और होटल, धर्मशालाओं, रैन बसेरों आदि का रिकार्ड भी पुलिस द्वारा खंगालना आरंभ कर दिया गया है। अंबाला में अति महत्वपूर्ण सेना क्षेत्र में चौकसी बढ़ाई गई है और सेना की क्यूआरटी द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त को बढ़ाया गया है। विभिन्न क्षेत्रों में सेना क्षेत्र के प्रवेश मार्गों पर भी गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर शाम को हुई ज्वाइंट चेकिंग
कैंट रेलवे स्टेशन पर वीरवार शाम को जीआरपी और आरपीएफ की ज्वाइंट चेकिंग हुई। ट्रेनों के अलावा विभिन्न प्लेटफार्म पर स्टाफ ने चेकिंग की। चेकिंग के दौरान डॉग स्क्वायड का भी प्रयोग किया गया। स्टेशन पर यात्रियों के अलावा वेंडर, कुली एवं अन्य स्टाफ को सतर्कता बरतने का आह्वान किया गया। डीएसपी रमेशचंद के अलावा कैंट जीआरपी थाने के एसएचओ राम बचन व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें