फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि के कारण 60 भेड़ों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर : 58
विज्ञापन

ओलावृष्टि के कारण 60 भेड़ों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
- गांव गौरसियां में ओले गिरने के कारण भेड़ों की मौत, नग्गल पुलिस को दी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बारिश व ओलावृष्टि गौरसियां के पशुपालक पर भारी पड़ी। ओलावृष्टि के कारण पशुपालक की 60 भेड़ों की मौत हो गई जबकि 30 से अधिक घायल हो गई है। सुबह भेड़ों को मृत देख पशुपालक के पैरों तले जमीन खिसक गई। जैसे-तैसे घायल भेड़ों को सुबह उसने बचाया। मामले की जानकारी फिलहाल नग्गल थाना पुलिस को दी गई है जबकि पशु पालक ने प्रशासन से मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन

वीरवार तड़के तेज बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई। बताते हैं कि ओले इतने बड़े थे की कार की छतों में डेंट तक पड़ गया। गांव गौरसियां में पशु पालक जगरनाथ बीती रात अपनी करीब सवा सौ भेड़ों को गांव नग्गल के खाली खेतों में चरा रहा था। अंधेरा होने की वजह से वह खेत के पास ही ट्यूबवेल के साथ बने कमरे में सो गया जबकि भेड़ें खाली खेत में ही मौजूद थी। उसने बताया कि करीब तीन बजे जोरदार बिजली कड़की जिससे घबराकर उसकी भेड़ें इधर-उधर भागने लगी। उसने कमरे से बाहर निकलने का प्रयास किया, मगर भारी ओलावृष्टि की वजह से वह कमरे में ही रहने को मजबूर हुआ। पशुपालक ने बताया कि काफी मोटे ओले गिरे थे। करीब दो घंटे बाद तड़के दिन चढ़ते ही वह कमरे से बाहर निकला और अपनी भेड़ों को खोजना आरंभ कर दिया। कुछ दूरी पर ही उसे उसकी कई भेड़े मृत मिलीं। इस दौरान करीब 60 भेड़ें मृत मिली, जबकि 30 से अधिक भेड़ों की हालत खराब थी जिन्हें पशु चिकित्सक के पास उपचार के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें