फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत रिपोर्ट बनाने वाले चार पटवारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
गलत रिपोर्ट बनाने वाले चार पटवारी निलंबित
विज्ञापन

अंबाला सिटी। डीसी प्रभजोत सिंह ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से संबंधित चार पटवारियों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं और उनके विरुद्ध विभागीय जांच बिठा दी गई है। जांच के लिए एसडीएम नारायणगढ़ मोनिका गुप्ता को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

निलंबित किए गए पटवारियों में कक्कड़ माजरा पटवार सर्कल के पटवारी गुरमीत सिंह, कडासन पटवार सर्कल के पटवारी रामधारी, बहलौली पटवार सर्कल के पटवारी रामकिशन और फतेहगढ़ पटवार सर्कल के पटवारी बलिंद्र सिंह शामिल हैं। जिला राजस्व अधिकारी एसके मेहता ने बताया कि श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 30 जून को अंबाला शहर अनाज मंडी का दौरा करके सूरजमुखी की खरीद का जायजा लिया था। इस दौरान किसानों की ओर से उक्त पटवारियों द्वारा की गई गिरदावरी की रिपोर्ट को गलत बताते हुए राज्यमंत्री के पास शिकायत की थी। राज्यमंत्री ने इन पटवारियों के विरुद्ध जांच करके उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। राज्यमंत्री के निर्देशों पर डीसी द्वारा राजस्व अधिकारियों की टीम बनाकर इस मामले की प्राथमिक जांच करवाई गई। जांच करने वाले राजस्व अधिकारियों में नारायणगढ़ के तहसीलदार रमेश अरोड़ा, बराड़ा के तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, अंबाला कैंट के तहसीलदार राजेश पुनिया, अंबाला सिटी के तहसीलदार टीआर गौतम के साथ-साथ नायब तहसीलदार साहा अनिल कौशल व नायब तहसीलदार शहजादपुर भारती पुहाल भी शामिल थी। जांच में पटवारियों की लापरवाही सामने आई थी जिसके बाद अब उन्हें निलंबित किया गया है। इस मामले की गहनता से जांच करने के लिए एसडीएम नारायणगढ़ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि इस मामले को अमर उजाला ने ही सबसे पहले इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। गिरदावरी रिपोर्ट में कई किसानों के नाम ही गायब थे। सिटी अनाज मंडी में हैफेड को सूरजमुखी की फसल बेचने के लिए कई किसान आए थे, मगर लिस्ट में नाम नहीं होने की वजह से वह उचित दामों पर अपनी फसल नहीं बेच सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें