फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले में 21 जुलाई तक पंजीकृत करने होंगे 31 हजार 172 शिक्षार्थी

Tue, 15 Jul 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अंबाला के खंड अंबाला वन में उल्लास सर्वेयर का एक दिवसीय खंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सतबीर सैनी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका जिला उल्लास समन्वयक कृष्ण पुनिया व खंड नोडल अधिकारी ओम शंकर पांडे ने निभाई। इस प्रशिक्षण में बताया गया कि जिला अंबाला को इस सत्र के लिए 31 हजार 172 शिक्षार्थी पंजीकृत करने का लक्ष्य मिला है। सर्वेयर को 21 जुलाई तक यह लक्ष्य हासिल करना है और रिपोर्ट सीआरसी के माध्यम से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त उल्लास एप और उल्लास पोर्टल संबंधी तकनीकी जानकारी साझा की गई व सभी स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षित कर शिक्षार्थी की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाया जाएगा। सभी सामाजिक चेतना केंद्रों पर शिक्षार्थी की पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी और आगामी एफएलएनएटी आकलन परीक्षा में ज्यादा शिक्षार्थी को परीक्षा दिलाने का लक्ष्य रखा है। सभी सर्वेयर की तकनीकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। इस प्रशिक्षण में 116 सर्वेयर ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें