फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती: 1 अप्रैल तक करें पंजीकरण, हरियाणा-चंडीगढ़ के युवाओं को मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं को भारतीय सेना एक मौका दे रही है। वर्ष 2027 की भर्ती प्रक्रिया के तहत हरियाणा के छह जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ की महिला अभ्यर्थी भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। अधिकारियों ने सलाह दी है कि अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अभ्यर्थी समय रहते पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें