बीडीपीओ कार्यालय बराड़ा के पीछे साहा माजरी धर्मशाला में भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन म
बराड़ा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन बीडीपीओ कार्यालय बराड़ा के पीछे साहा माजरी धर्मशाला में मनाया। इसके मुख्य अतिथि नगरपालिका बराड़ा चेयरमैन रजत मलिक और विशिष्ट अतिथि एएसएमओ डॉक्टर बीरबल सिंह रहे। सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। रजत मलिक ने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलें और अपने बच्चों को शिक्षित करें। कार्यक्रम के आयोजक प्रवक्ता निर्मल केसरी व मंदिर कमेटी के प्रधान महिंद्र सिंह, सरवन नाफरे व अन्य साथियों ने आए मुख्यातिथि का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। प्रवक्ता विरेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। संवाद
फोटो8
क्विज में मनप्रीत रही प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। राजकीय महिला महाविद्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन कॉलेज प्राचार्या डॉ. खुशीला के नेतृत्व में किया।
क्विज प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष से मनप्रीत, बीकॉम प्रथम वर्ष से रज्जी द्वितीय और बीकॉम द्वितीय वर्ष से निशा तृतीय रही। एनएसएस की संयोजिका डॉ. सुप्रिया चोपड़ा व सदस्य डॉ. पूजा के साथ सभी स्वयंसेविकाओं ने डॉ. भीम राव आंबेडकर जयंती पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी और राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने की शपथ ली।
बीडीपीओ कार्यालय बराड़ा के पीछे साहा माजरी धर्मशाला में भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का जन्मदिन म