फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जीआरपी ने तैयार की 40 पेज की रिपोर्ट, एसआईटी के समक्ष होगी पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हिसार जीआरपी से सेवानिवृत हुए इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह की आत्महत्या के मामले में जीआरपी ने प्रत्येक पहलू को लेकर विशेष रिपोर्ट तैयार कर ली है। वह उच्चाधिकारियों सहित एसआईटी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। 40 पेज की रिपोर्ट में 11 प्वाइंट बनाए गए हैं। प्रत्येक प्वाइंट की सत्यता बताने के लिए जरूरी दस्तावेज साथ संलग्न किए हैं, ताकि मामले से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके। इसमें सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के खिलाफ भी दो मामलों की जांच की जानकारी दी गई है। गौरतलब है कि सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रघुबीर ने सेवानिवृत्ति के 45 दिन बाद हिसार में आत्महत्या कर ली थी। इस दौरान उन्होंने दो पेज का सुसाइड छोड़ा था। जिसमें अफसरों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था। इसमें एसपी रेलवे संगीता कालिया, डीएसपी गुरदयाल, ईएसआई कश्मीर, एसआई सुरेंद्र और जोगिंदर, ईएएसआई महेंद्र को अपनी मौत का आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर की शिकायतों पर कार्यवाही भी बताई गई
जो भी शिकायतें सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रघुबीर सिंह द्वारा की गई थी, उन पर क्या कार्रवाई हुई, इस संबंध में जरूरी तथ्य मुहैया करवाए गए हैं। यह मामला उस समय बिगड़ा जब सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने एसपी रेलवे से संबंधित एक पत्र 19 दिसंबर को डीजीपी हरियाणा को भेजा। इसमें एसपी पर आरोप लगाए गए कि विशेष जाति के लोगों को नियमों के खिलाफ उच्च पदों पर तैनात किया जा रहा है। इस मामले में कुछ कर्मचारियों पर गाज भी गिरी थी। जब सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर ने दोबारा अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से गुमनाम पत्र भेजकर नौ फरवरी 2023 को एसपी रेलवे सहित डीजी को पत्र भेजकर विशेष जाति के कर्मचारियों पर पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए। जब पत्र की जांच की गई तो मामले से जुड़ी परतें खुल गई। फिर गलत पत्र भेजकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जीआरपी की छवि खराब करने को लेकर सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें