फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 25 हजार, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शहजादपुर। बिना नंबर की बाइक पर आए हथियारबंद तीन बदमाशों ने पेट्रोलपंप कर्मचारी से 25 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। मुंह पर कपड़ा बांधकर पेट्रोल डलवाने के बहाने आए आरोपियों ने अलमारी भी खंगाली लेकिन कुछ नहीं मिला। शहजादपुर थाने में लूट का केस दर्ज किया गया। सूचना मिलते ही सीआईए, साइबर और अन्य टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस लुटेरोें की तलाश कर रही है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बख्तुआ के बहादुर सिंह ने बताया मैं शहजादपुर के शिवालिक फीलिंग स्टेशन पर मैनेजर हूं। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हमने पंप बंद कर दिया था। मैं मैनेजर वाले कमरे में चारपाई पर लेट गया था। रसीदपुर निवासी सेल्समैन चंद्रपाल और बनौदी का अंकुश नहाने की तैयारी कर रहे थे। करीब 10 बजकर 50 मिनट पर एक बाइक पर सवार तीन लड़के पेट्रोल डलवाने के लिए आए। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। सेल्समैन से 300 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पीछे बैठे दोनों लड़के नीचे उतर आए और चालक ने बाइक को स्टैंड पर लगा दिया। पहले लड़के ने पेंट की जेब से पिस्तौलनुमा और दूसरे ने लकड़ी काटने का दरांत (टाकवा) निकाला और सेल्समैन अंकुश और चंद्रपाल के पीछे भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाने के लिए दोनों सेल्समैन मैनेजर के कमरे की तरफ भागे। तीसरा लड़का भी हथियार लेकर मैनेजर के कमरे की तरफ आ गया। दो बदमाशों ने दोनों सेल्समैन को पकड़ लिया और अंकुश की जेब से जबरदस्ती 25000 रुपये निकाल लिए। इसके बाद चंद्रपाल की जेब से मोबाइल निकाल लिया। तीसरे ने मुझे धमकी देते हुए अलमारी के दराज देखे, वहां कुछ नहीं मिला। इतने में पेट्रोल डलवाने आई कार की रोशनी पड़ने पर तीनों हथियार लेकर बाइक पर बैठकर पावन हाउस वाले रास्ते से शहजादपुर की तरफ निकल गए। शहजादपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र वालिया के अनुसार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें