फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्रिप्टो में मोटा मुनाफा देने के नाम पर महिला से 25 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साहा। क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर गांव समलेहड़ी निवासी राजदुलारी से 25 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर आर्थिक अपराध शाखा की ओर से की गई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद थाना साहा में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव समलेहड़ी निवासी राजदुलारी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही रहने वाले जतिन्द्र ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपी ने कहा कि उसने क्रिप्टो करेंसी में पैसे निवेश किए हैं, जिससे उसे अच्छा मुनाफा मिल रहा है। उसकी बातों में आकर महिला ने 5 जुलाई 2023 को 6 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने फरवरी 2024 में उज्जीवन बैंक साहा से 9.50 लाख रुपये का लोन करवाकर और रिश्तेदारों से 5 लाख रुपये लेकर कुल रकम ऐंठ ली। जून 2025 में कंपनी का काम दोबारा चलने का झांसा देकर एसबीआई से 4.50 लाख रुपये का लोन और करवा लिया। इस तरह कुल 25 लाख रुपये लेने के बाद भी आरोपी ने न तो कोई मुनाफा दिया और न ही मूलधन वापस लौटाया।
विज्ञापन

आत्महत्या करने की दी धमकी
पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने आत्महत्या करने और सुसाइड नोट में नाम लिखने की धमकी दी, जिससे डरा-सहमा परिवार चुप रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने गांव की अन्य महिलाओं से भी करीब 60-70 लाख रुपये हड़प रखे हैं। मामले की पुष्टि होने पर थाना साहा में बीएनएस में आपराधिक विश्वासघात की धारा 316(2) और धोखाधड़ी 318(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच उप-निरीक्षक संजय कुमार को सौंप दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें