फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खाते से निकले 2.35 लाख, नहीं आया कोई एसएमएस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। कपड़ा मार्केट स्थित लखन टैक्स टाईल के संचालक दिनेश नंदा के बैंक खाते से 16 नवंबर को 2,35,943 रुपये उड़ गए। उन्हें इसकी भनक 8 दिन बाद 24 नवंबर को तब लगी, जब वह मोबाइल रिचार्ज कर रहे थे। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और ट्रांजेक्शन मॉनिटरिंग को लेकर खड़ा हो रहा है।
जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार, दिनेश नंदा के सेंट्रल बैंक खाते में प्रतिदिन ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सीमा एक लाख रुपये तय थी। इसके बावजूद एक ही दिन में 99,000 रुपये, 1,00,000 रुपये और 36,943 रुपये की तीन बड़ी राशियां खाते से निकल गईं।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि इन तीनों निकासियों का कोई एसएमएस अलर्ट शिकायतकर्ता के मोबाइल पर नहीं आया, जबकि 24 नवंबर को 3,600 रुपये का रिचार्ज करते ही खाते में शेष राशि का मैसेज आ गया और ठगी का पता चला।
जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि पीड़ित ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर खातों की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आरोपियों की धरपकड़ हो सके।
विज्ञापन

-
रिचार्ज करने पर पता चला
दुर्गा नगर निवासी दिनेश नंदा 24 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे अपनी दुकान पर थे। उन्होंने गूगल पे के जरिये मोबाइल नंबर पर एक साल का 3,600 रुपये का रिचार्ज किया। इसके बाद खाते में केवल 1,700 रुपये शेष रहने का संदेश आया, जबकि वहां करीब 2.35 लाख रुपये होने चाहिए थे। गूगल पे हिस्ट्री में बड़ी रकम न दिखने पर उन्होंने बैंक कस्टमर केयर से संपर्क किया, जहां 16 नवंबर की तीनों ट्रांजेक्शन का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें