फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा में जीएमएन कॉलेज द्वितीय

विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज के सम्मान प्राप्त विद्यार्थी और गणमान्य। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की ओर से बाबू अनंत राम जनता कॉलेज, कौल (कैथल) में आयोजित 47वें अंतरक्षेत्रीय युवा महोत्सव में जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कॉलेज की टीम ने हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा में द्वितीय और क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल (नॉन-परकशन) में तृतीय स्थान हासिल कर शहर और संस्थान का मान बढ़ाया है।
23 से 25 नवंबर तक चले इस महोत्सव में कॉलेज की हरियाणवी ऑरकेस्ट्रा टीम ने सुर, लय और ताल के बेहतरीन तालमेल से निर्णायकों व दर्शकों का दिल जीत लिया। इस विजेता टीम में अंकुश, पारस भोला, मयंक, जतिन, पीयूष, सनमदीप, समर, केशव, राहुल, आकाश, करण और सोहम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल (नॉन-परकशन) स्पर्धा में गुरसिमर सिंह ने बेहतरीन प्रस्तुति देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के कॉलेज लौटने पर प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विद्यार्थियों और सांस्कृतिक विभाग को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें