फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पीएनजी बिल भुगतान अपडेट नहीं है कहकर ठगे 22.60 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
- मोबाइल में एपीके फाइल कराई डाउनलोड, तीन एफडी तोड़कर ट्रांसफर किए रुपये
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। पीएनजी का बिल भुगतान अपडेट न होने की बात कहकर मोबाइल हैक करके 22.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने मोबाइल हैक करने के बाद बैंक की मोबाइल एप अपने पास डाउनलोड की और इसके बाद तीन एफडी तोड़कर रुपये ट्रांसफर कर लिए। जबकि व्यक्ति से कोई भी ओटीपी नहीं लिया। साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी शिकायत में करनाल के ओमप्रकाश ने बताया कि उनके मोबाइल पर तीन जनवरी को दोपहर 1:54 बजे कॉल आया। कॉलर ने खुद को आईजीएल (पीएनजी) का प्रतिनिधि बताया और कहा कि पिछले बिल का भुगतान अपडेट नहीं हुआ है इसलिए बीपी नंबर अपडेट कराना होगा। कनेक्शन कटने का डर दिखाकर बातों में उलझाया गया। इसके बाद उनके व्हाट्सएप पर आईजीएल के नाम एपीके फाइल भेजकर उसे मोबाइल फोन में डाउनलोड करा दिया। अंत में जानकारी लेने के नाम पर बैंक खाते का नंबर और पूरा नाम पूछकर कॉल काट दिया। उन्होंने बताया कि कुछ ही देर में उनके मोबाइल पर दूसरे बैंक की मोबाइल एप पर एम पिन जनरेट होने का संदेश आया जबकि वे किसी भी बैंक एप का उपयोग नहीं करते थे। करीब 3:15 बजे आए संदेश के बाद उन्होंने बैंक शाखा के कर्मचारी हिमांशु से संपर्क करके जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 6:30 बजे मोबाइल चेक करने पर उन्होंने देखा कि बैंक खाते से रुपये कटे हैं। जांच में सामने आया कि इंडसइंड बैंक की तीन एफडी तोड़कर रकम ट्रांसफर की गई। पहली एफडी से 586005.77 रुपये, दूसरी एफडी से 398524.97 रुपये और तीसरी एफडी से 1218188.39 रुपये निकाले गए। उनका कहना है कि इस दौरान न तो कोई ओटीपी साझा किया गया और न ही एम पिन बताया गया। एफडी टूटने को लेकर बैंक की ओर से कोई कॉल भी नहीं आई। कुल मिलाकर 22 लाख 60 हजार 626 रुपये की ठगी की गई। घटना के बाद पीड़ित ने उसी दिन ऑनलाइन साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। साथ ही इंडसइंड बैंक के कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें