फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-कोच्चिवली केरल संपर्क क्रांति से जब्त की पानी के दूसरे ब्रांड की 224 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए वाणिज्य विभाग ने चंडीगढ़-कोच्चिवली केरल संपर्क क्रांति से दूसरे ब्रांड की पानी की 224 बोतलें बरामद की। बोतलों को ट्रेन से नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया। आगामी कार्रवाई के लिए बोतलों को पार्सल कार्यालय में रखवा दिया है।
विज्ञापन

ट्रेनों में रेलवे द्वारा निर्धारित ब्रांड रेल नीर के स्थान पर दूसरे ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है। ऐसे ही एक दूसरे ब्रांड के पानी को वाणिज्य विभाग की टीम ने बुधवार सुबह प्लेटफॉर्म 2 पर आई चंडीगढ़-कोच्चिवली एक्सप्रेस से जब्त किया। मामले की जानकारी आईआरसीटीसी अधिकारियों को भी दी गई है। वहीं दूूसरा ब्रांड बेचने को लेकर वाणिज्य विभाग ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल पिछले कुछ समय से वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि केरल संपर्क क्रांति में रेल नीर की जगह दूसरे ब्रांड का पानी बेचा जा रहा है। इसलिए छापामारी करते हुए दूसरे ब्रांड का पानी जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें