फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसान बोले- यदि चुनाव से पहले मुआवजा न आया तो बीजेपी का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव से पहले मुआवजा न आया तो बीजेपी का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मुआवजे को लेकर मंगलवार को धरने के दूसरे दिन भी किसान डीसी कार्यालय के बाहर डटे रहे। धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि बीमा कंपनियां पिछले तीन सालों से फसल बीमे के नाम पर उनसे करोड़ों रुपये हड़प चुकी हैं। जब वास्तव में बीमे का मुआवजा देने का समय आया तो वह अपने हाथ पीछे खींच रही हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि फसल बीमा योजना से पहले भी यदि प्राकृतिक आपदा में उनकी फसल नष्ट हो जाती थी तो पूर्व की सरकारों द्वारा उन्हें मुआवजा दिया जाता था। अब तो फसल बीमे के नाम पर उनके बैंक खातों से जबरन बीमे के रूप में पैसे काटे जाते हैं। फिर भी बीमा कंपनियों व सरकार की मिलीभगत के चलते उन तक पूरी बीमा राशि नहीं पहुंच पाती। मंगलवार को भी पहले की भांति तहसीलदार किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिलाया कि जल्द ही उनके खातों में मुआवजा राशि डाल दी जाएगी। तहसीलदार की इस बात पर धरने पर बैठे किसान भड़क गए तथा उन्होंने सरकार व अंबाला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। किसानों ने कहा कि यदि सरकार ने चुनावों से पहले सभी किसानों की मुआवजा राशि खातों में नहीं डाली तो वह लोकसभा चुनावों में बीजेपी का विरोध करेंगे। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनावों के दौरान जो भी बीजेपी का उम्मीदवार गांवों में अपने प्रचार के लिए आएगा तो सभी किसान एकत्रित होकर उनका विरोध करेंगे। इस मौके पर बलजीत सिंह, गुलाब सिंह, खुशपाल सिंह, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह, मलकीत सिंह, सुखविन्द्र सिंह, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें