फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की जान बचाने वाले कांस्टेबल को दस हजार रुपये का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की जान बचाने वाले कांस्टेबल को दस हजार रुपये का इनाम
विज्ञापन

फोटो नंबर : 53
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। चलती ट्रेन से गिरकर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंसी कॉलेज छात्रा की जान बचाने वाले आरपीएफ कांस्टेबल को रेलवे ने मंगलवार को सम्मानित किया। कैंट स्टेशन पर तैनात कांस्टेबल रमेश कुमार को डीआरएम दिनेश चंद्र शर्मा ने दस हजार रुपये नकद इनाम देकर सम्मानित किया है।
विज्ञापन

बता दें कि 23 अगस्त को कैंट स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन नंबर 64511 से छात्रा पूजा केसरी स्टेशन से अंबाला तक यात्रा कर रही थी। जैसे ही ट्रेन चार नंबर प्लेटफार्म पर पहुंची तो चलती ट्रेन से छात्रा ने उतरने की कोशिश की। इसी बीच उसका पांव फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई थी। इसी दौरान चार नंबर प्लेटफार्म पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल रमेश कुमार ने छात्रा को देख क्षणभर समय नहीं गंवाया और छलांग लगाकर छात्रा को पकड़ लिया। इस दौरान छात्रा बेहोश हो गई थी जबकि कांस्टेबल के भी चोट लगी थी। रमेश कुमार की वजह से छात्रा का जीवन बच सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें