लक्ष्मी देवी हत्याकांड : रिमांड के बाद दोनों आरोपी भेजे जेल
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
गांव धुरकड़ा में बुजुर्ग लक्ष्मी देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के पति इंद्रजीत और इंद्रजीत के दोस्त मोनू को रिमांड अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बता दें कि दोनों आरोपियों से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त हथियार इस्तेमाल करना था। इससे पहले वीरवार को दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया था।
बता दें कि चलने-फिरने में असमर्थ लक्ष्मी देवी का शव गांव धुरकड़ा में उनके निवास पर गत दिवस मिला था। उनके सिर पर चोट के निशान थे। हत्या के इस मामले में पुलिस ने जांच की तो लक्ष्मी देवी का पति इंद्रजीत व दोस्त मोनू को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इंद्रजीत अपनी पत्नी के चलने फिरने में लाचार होने के कारण परेशान था और इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या का षड्यंत्र रचा था। सदर थाने के एसएचओ मेहर सिंह ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।