फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- साउथ कोरिया में मई माह में होने वाली वल्र्ड चैंपियनशिप में लेगा हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में दीपक का चयन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
वर्ल्ड पैरा शूटिंग चैंपियनशिप में अंबाला कैंट निवासी दीपक सैनी का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता साउथ कोरिया में एक मई में होनी है, जिसके बाद पैरा ओलंपिक इंडिया की पैराशूटिंग टीम का चयन भी हो सकता है। चयनित पैराशूटर का कहना है कि देश के लिए गोल्ड जीतना ही लक्ष्य है। वर्ल्ड पैरा शूटिंग चैंपियनशिप के लिए जहां देशभर से 12 खिलाड़ी हैं, वहीं हरियाणा से दो खिलाड़ी ही हैं। अंबाला कैंट का दीपक एकमात्र खिलाड़ी है, जो एयर राइफल शूटिंग में भाग लेगा। यह प्रतियोगिता 13 मई तक चलेगी। दीपक सैनी इस प्रतियोगिता में दस मीटर एयर राइफल और प्रॉन वर्ग में हिस्सा लेंगे।

छोटे से गांव से शुरू हुआ सफर
दीपक सैनी के शूटिंग गेम का सफर गांव शाहपुर से शुरू हुआ था। शुरूआती दिनों में घर में ही टारगेट सेट कर शूटिंग की प्रेक्टिस किया करते थे। इसके बाद दीपक सैनी ने धीरे-धीरे जिला स्तर पर शूटिंग प्रतियोगिता में जीत हासिल की, जबकि बाद में अपने वर्ग में नेशनल चैंपियन भी बने। इसी बीच उन्होंने कुरुक्षेत्र स्थित शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण लिया, जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


अपनी शूटिंग रेंज में दे रहे प्रशिक्षण
अंबाला कैंट में ही दीपक सैनी ने अपनी ही शूटिंग रेंज तैयार की है, जहां पर वे कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। इस रेंज में जहां वे खुद रोजाना प्रेक्टिस कर रहे हैं, वहीं यमुनानगर, कैथल, अंबाला व आसपास के क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को शूटिंग के गुर सिखा रहे हैं।
विज्ञापन


साउथ कोरिया में होने वाली वर्ल्ड पैरा शूटिंग प्रतियोगिता करियर का एक अहम मोड़ है। इस प्रतियोगिता का प्रदर्शन आगे के करियर को एक नई दिशा दे सकता है। इस प्रतियोगिता में देश के लिए जीत ही एकमात्र टारगेट है।
- दीपक सैनी, इंटरनेशनल पैरा शूटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें