फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में भिड़े दो गुट हुई जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के चलते जेल में दो गुटों में मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
फोन करने के बहाने सिटी सेंट्रल जेल की बैरकों से बाहर निकले बंदियों के दो गुट रंजिश के चलते भिड़ गए। जानकारी मिलते ही सुरक्षाकर्मियों ने दोनों गुटों को अलग किया, वहीं अलग होते हुए भी दोनों गुट लगातार एक दूसरे को धमकियां दे रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों की बीच पुरानी रंजिश है और इस समय दोनों ही गुट सेंट्रल जेल में बंद हैं। झगड़े में दोनों गुटों के बंदियों को मामूली चोटें आई जिनका उपचार जेल डिस्पेंसरी में ही करवा दिया गया।
विज्ञापन

फिलहाल उप सहायक अधीक्षक अजीत सिंह की शिकायत पर बलदेव नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जेल सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दो गुट इन दिनों सेंट्रल जेल में बंद हैं और दोनों की आपस में रंजिश है। मंगलवार शाम करीब पांच बजे बंदी एसटीडी करने के बहाने बैरकों से बाहर आए और एक दूसरे से भिड़ गए। इन्हें सुरक्षाकर्मियों ने अलग किया और घायलों का इलाज कराया। फिलहाल बलदेव नगर पुलिस ने जेल बंदी नितिन, विशाल, शुभम, शुभम पुत्र बिल्लू राम और अंकुश के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें