फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- मामला मौसा द्वारा नाबालिग युवती से बलात्कार का, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग का गर्भपात होगा या नहीं, मेडिकल रिपोर्ट करेगी तय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
पश्चिम बंगाल से मौसा के घर आई नाबालिग को मौसा द्वारा रेप करने और गर्भवती होने के मामले में आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं वीरवार को किशोरी का मेडिकल कराया गया और शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। इसके बाद कोर्ट मेडिकल रिपोर्ट के बाद तय करेगी कि नाबालिग का गर्भपात हो सकता है या नहीं।

अल्ट्रासाउंड से होगा गर्भ की उम्र का सटीक अंदाजा
मामले में सीडब्ल्यूसी टीम की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी मौसा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग गर्भवती है इस बात की पुष्टि तो हो गई थी लेकिन उसका गर्भ कितने समय का है कि इसकी पुष्टि के लिए शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। आशंका है कि नाबालिग चार माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


परिजनों से किया जा रहा है संपर्क
वहीं जिला बाल कल्याण समिति की टीम लड़की के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। वीरवार शाम तक फिलहाल उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। लड़की पश्चिम बंगाल से है और वहां की स्थानीय भाषा में बोल रही है। उसे हिंदी बोलने और समझने में परेशानी हो रही है। इसके चलते टीम ज्यादा सवाल नहीं कर पा रही है। टीम का कहना है कि जब लड़की के परिजन अंबाला आएंगे तब उनके निर्णय के अनुसार ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन


लड़की का अल्ट्रासाउंड शुक्रवार को कराया जाएगा। उसके बाद उसके गर्भ की सटीक स्थित का अंदाजा लगेगा। आरोपी मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। -गुरदेव सिंह मंडेर, सदस्य, जिला बाल कल्याण समिति।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें