फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

---दो समाचार--

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। एडिड स्कूल टीचर यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से सरकार द्वारा एडिड स्कूलों के अध्यापकों को सरकारी विद्यालयों में समायोजित करने का निर्णय लिया गया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से एडिड स्कूल टीचर यूनियन की एक बहुत पुरानी मांग पूरी हुई है और एडिड स्कूलों के अध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। फरूखा खालसा स्कूल के प्रिंसिपल आज्ञा पाल सिंह के नेतृत्व में एडिड स्कूल टीचर यूनियन के पदाधिकारी आज स्वास्थ्य मंत्री से मिले और उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंट किया। इस मौके पर टीचर यूनियन के प्रधान राजेंद्र शर्मा, महासचिव श्रीनिवास तिवाड़ी, प्रिंसिपल आज्ञापाल सिंह, बीडी स्कूल के प्रिंसिपल बहादुर चंद, अनिल जगदेव, अर्जुन शास्त्री व अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में दम तोड़ने वाले की नहीं हुई पहचान
अंबाला कैंट। रेलवे स्टेशन के सामने सड़क हादसे में गत दिवस घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल में बीती रात दम तोड़ दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। स्टेशन के सामने करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गत दिनों किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। व्यक्ति को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल कैंट में दाखिल करवाया गया था जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे राजकीय मेडिकल कालेज सेक्टर 32 चंडीगढ़ में रेफर किया गया था। दस अगस्त को व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें