फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

202 नए संक्रमित मिलने के साथ 37 वर्षीय महिला और 54 वर्षीय पुरुष की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। एक दिन में 202 नए संक्रमित मरीजों की भी पुष्टि हुई है। इनमें राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के 19 छात्र भी शामिल हैं। इस तरह अब दो आईटीआई के बाद पॉलिटेक्निक में भी कोरोना की दस्तक हो गई है। वहीं, कोरोना ने बुधवार को दो की जान भी ली है। इसमें एक गांव भड़ोग की 37 वर्षीय महिला जोकि उच्च रक्तचाप बीमारी से पीड़ित थी और वेंटिलेटर पर थी। वहीं, दूसरा 54 वर्षीय पुरुष जोकि बराड़ा के दशमेश नगर का था उसकी भी जान चली गई। इन्हें भी शुगर और उच्च रक्तचाप की बीमारी थी, यह भी वेंटिलेटर पर थे। इन दो की मृत्यु होने के बाद 14 दिनों में मौत का आंकड़ा 15 पहुंच गया है, जबकि मार्च में पूरे माह में 14 मौत हुई थी। अभी तक जिले में 176 मरीजों की मृत्यु हुई है। नए संक्रमित मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 16047 पहुंच गई है और 156 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं, इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 14 हजार 307 हो गई है। बता दें कि सितंबर के बाद पहली बार कोरोना के एक दिन में 200 या उससे ज्यादा केस आए हैं। अभी तक जिले में करीब 1370 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

1564 तक पहुंच गए एक्टिव केस
लगातार मिल रहे संक्रमित मरीजों के कारण एक्टिव केस की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। जिले में 1564 एक्टिव केस हैं। वहीं, ज्यादा संक्रमित मिलने के कारण इलाज की दर घटकर 89.16 प्रतिशत रह गई है, जबकि औसत मृत्यु दर अब 1.08 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग मानना है कि अगर भी संभाल नहीं की तो एक्टिव केस का आंकड़ा बहुत अधिक बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तेजी के साथ सैंपल भी किए जा रहे हैं विभाग द्वारा अभी तक कुल 2 लाख 86 हजार 820 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग चलाएगा मास्क वितरित अभियान
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब मास्क वितरित करने का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक सप्ताह तक थ्री लेयर मास्क वितरित किए जाएंगे। यह मास्क उन्हें दिए जाएंगे जो कि कपड़े के मास्क का प्रयोग करते हैं या फिर बिना मास्क के घूमते दिखते हैं। अगर एक सप्ताह के बाद लोग बिना मास्क के घूमते हुए या फिर घटिया मास्क का प्रयोग करते दिखाई दिए तो विभाग की ओर से चालान काटने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

टीका उत्सव में लगी कुल 43345 लोगों को वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए टीका उत्सव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुल 43345 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। जोकि सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उनके पास वैक्सीन का पूरा कोटा है, इसीलिए जो भी 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वैक्सीन लगवाना चाहते हैं वह वैक्सीन लगवा सकते हैं। हालांकि लक्ष्य 65 हजार का रखा गया था।
यहां यहां से मिले हैं संक्रमित
मोहिंद्र नगर अंबाला सिटी, नया बांस अंबाला सिटी, न्यू मिलाप नगर अंबाला सिटी, कोर्ट रोड अंबाला सिटी, मोती नगर अंबाला सिटी, कुमार मोहल्ला अंबाला सिटी, काशी नगर अंबाला सिटी, शास्त्री कॉलोनी अंबाला सिटी, रणजीत नगर अंबाला सिटी, हरी नगर अंबाला सिटी से 1-1, सेक्टर 7 अंबाला सिटी, कनाल कॉलोनी अंबाला सिटी, रविदास बस्ती अंबाला सिटी, प्रभु प्रेम पुरम अंबाला, सैन माजरा, धनाना, छोटा बाजार, मॉडल टाउन, कंच घर, दलीपगढ़, अग्रसेन नगर, ट्रिब्यून कॉलोनी अंबाला कैंट से 2-2, बलदेव नगर अंबाला सिटी, सेक्टर 1 अंबाला सिटी, सावन विहार चौड़मस्तपुर, सैनी मोहल्ला बराड़ा से 3-3 व अन्य जगहों से संक्रमित मिले है।
राजकीय बहुतकनीकी के 200 में से मिले करीब 19 संक्रमित
राजकीय बहुतकनीकी अंबाला सिटी में भी करीब 19 छात्र संक्रमित मिले हैं। इस पर राजकीय बहुतकनीकी के प्राचार्य राजीव सपरा ने कहा कि उनके पास अभी कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं आया है कि कितने छात्र संक्रमित मिले हैं। जैसे ही उनके पास अधिकारिक रूप से आंकड़ा पहुंचता है तो वह आगे क्या करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें