फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीडन के मामलों में आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला सिटी। थाना साहा में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक कुमार निवासी मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया है। इस मामले में संलिप्त अन्य की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने 15 दिसंबर को थाना साहा में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी विवेक कुमार निवासी मोहाली (पंजाब) व दो आरोपित महिलाओं ने विवाह के बाद से ही अधिक दहेज की मांग करते हुए उससे मारपीट करनी शुरू कर दी व जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में थाना अंबाला शहर में दर्ज दहेज उत्पीड़न के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अश्विनी कुमार निवासी अमर दर्शन कॉलोनी जिला पटियाला (पंजाब) को गिरफ्तार किया। इस मामले में संलिप्त अन्य की तलाश जारी है। पीड़ित महिला ने 17 फरवरी 2019 को थाना अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी अश्विनी, पवन वासीयान अमर दर्शन कॉलोनी जिला पटियाला पंजाब व आरोपित महिला विवाह के बाद से ही अधिक दहेज की मांग कर उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देते थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें