फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों का डीसी व एसपी भी करें दौरा : ढेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों का डीसी-एसपी भी करें दौरा : ढेसी
विज्ञापन

फोटो नंबर-----15
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। मुख्य सचिव डीएस ढेसी ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 5 व 6 जनवरी को अध्यापक पात्रता परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डीसी व एसपी परीक्षा के दौरान संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का दौरा करना भी सुनिश्चित करें। बोर्ड द्वारा परीक्षा के आयोजन को लेकर जो भी हिदायतें जारी किए गए हैं, उनको ध्यान में रखते हुए परीक्षा का आयोजन करवाएं। उन्होंने परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसके लिए पुलिस विभाग के अधिकारियों को भी बेहतर व्यवस्था करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्रों पर व्यापक पुलिस व्यवस्था रखें। बैठक में डीसी शरणदीप कौर बराड़, एसपी आस्था मोदी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस प्रथम वाहिनी के कमांडेंट अशोक कुमार, एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, नगराधीश सुशील कुमार, जीएम रोडवेज गगनदीप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा, मौलिक जिला शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें