फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरसता का संदेश देने शहर की सड़कों पर निकलीं हरियाणा की बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
समरसता का संदेश देने शहर की सड़कों पर निकलीं हरियाणा की बेटियां
विज्ञापन

फोटो नंबर---7
ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब के किए दर्शन, छका लंगर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। फतेहगढ़ साहिब से हरियाणा के लिए निकली समरसता संदेश यात्रा वीरवार को अंबाला शहर पहुंची। इस दौरान प्रदेश भर से कॉलेज की करीब 125 छात्राओं ने रैली निकाली। इन बेटियों ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब (बाउली साहिब) में मत्था टेका और लंगर का प्रसाद छका। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति की ओर से छात्राओं को सम्मानित करते हुए सिरोपा भेंट किया गया।
विज्ञापन

शहर के गुरुद्वारा शीशगंज साहिब में माथा टेकने के बाद छात्राओं ने मीरी पीरी चौक से हाथों में पट्टिकाएं लेकर समरसता का संदेश देते हुए स्पाटू रोड से गुरुद्वारा मंजी साहिब पहुंचीं। यहां कमेटी के पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया और गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी दी और उन्हें बाउली साहिब के दर्शन करवाए। समरसता संदेश यात्रा को पंचकूला स्थित मनसा देवी मंदिर से स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इंजीनियर बलबीर सिंह, रणबीर सिंह, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला प्रधान राम रतन गर्ग आदि ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ एवं सामाजिक समरसता के विषय में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा की बेटियों द्वारा मैदान में उतरने से नि:संदेह दूरगामी परिणाम निकलेंगे। इंडियन मीडिया सेंटर के प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह यात्रा 8 जनवरी को सोनीपत में हरियाणा का रूट पूरा कर लेगी। 9 जनवरी को यात्रा दिल्ली राजघाट पर संपन्न होगी। शहर में इन बेटियों का स्वागत शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरपाल सिंह पाली, ब्राह्मण सभा से सुधीर शर्मा, सतविंद्र सिंह ढींढसा, अमरजीत संधू, सतेंद्र पाल, कुलदीप सिंह, सतेंद्र पाल सिंह बंटी, राकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें