फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम हो रहा है जनता का रुपया बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के नाम हो रहे जनता के रुपये बर्बाद, बिना पुरानी सड़क तोड़े लगा दी इंटरलॉक टाइलें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद भी ठेकेदार पुरानी सड़क को तोड़े बिना ही इंटरलॉक टाइलें लगवाने का कार्य कर रहा है। इसको लेकर अंबाला सिटी के बलदेव नगर क्षेत्र के निवासियों ने विरोध जताया। क्षेत्र निवासी इंद्रलाल, प्रेम, भोलानाथ, शाम रानी, अजय, राजाराम, थरैपीलाल, राधेश्याम व अन्य ने बताया कि ठेकेदार द्वारा इंटरलॉक टाइलें लगाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन यह हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुुए नई सड़क निर्माण से पूर्व पुरानी बनी हुई सड़क को तोड़े बिना ही टाइलें लगा रहे हैं। आधी सड़क बन चुकी है जिससे सड़क का लेवल ऊंचा हो गया है और बारिश आते ही सारा पानी लोगों के घर में घुस जाता है। अगर इस सड़क को तोड़ कर बनाया जाएगा तो इससे सड़क का लेवल पहले की तरह बराबर रहेगा और लोगों के घरों में बारिश का पानी भी नहीं घुसेगा।
क्षेत्र की सड़क बिलकुल साफ सुथरी और ठीक है। इसके बाद भी उस पर इंटरलॉक टाइलें लगाकर जनता के रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने बताया कि कुछ साल पहले ही इस सड़क का निर्माण किया था और सड़क काफी मजबूत थी, जिस कारण यह अभी तक बिल्कुल ठीक है। इसमें एक गड्ढा भी नहीं है। इसके बाद भी लाखों रुपयों की लागत से इस सड़क का फिर से निर्माण करते हुए जनता के रुपये बर्बाद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

छह माह पहले ही लगाई थी सड़कों की साइड में टाइलें
क्षेत्र वासियों ने बताया कि छह माह पहले ही सड़कों की साइडों में इंटरलॉक टाइलें लगाई गईं थीं लेकिन अब दोबारा उन्हीं टाइलों पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है जोकि सीधे सीधे रुपयों की बर्बादी है। लोगों ने कहा कि अगर टाइलों का निर्माण किसी जरूरत वाले क्षेत्र में किया जाता तो रुपये बचते और किसी क्षेत्र का सुधार भी हो जाता।
विज्ञापन

नहीं है नालियों की व्यवस्था
क्षेत्र वासियों ने बताया कि यहां नालियों की व्यवस्था भी नहीं की गई है जिस कारण बारिश का पानी नालियों के माध्यम से बाहर जाने के स्थान पर वहीं इकट्ठा होकर उनके घरों में घुस जाता है। अगर सड़क और अधिक ऊंची हो गई तो थोड़ी सी बारिश होते ही उनके घर तालाब बन जाएंगे। इससे उन्हें अभी से ज्यादा परेशानी होगी। वहीं पहले डाली गई सीवरेज की पाइपों के कनेक्शन भी जर्जर होने लगे हैं। इससे कई बार पाइप टूट जाती हैं और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
कोट्स
जिस क्षेत्र में बिना लेवलिंग के कार्य हो रहा है, वहां का दौरा करके जांच करवाई जाएगी और अगर ठेकेदार दोषी पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
-गगनदीप सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें