फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- मलेशिया से बीते माह ही बड़े भाई की शादी पर घर आया था हरजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेशिया से भाई की शादी में आए युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
भाई की शादी में शरीक होने के लिए मलेशिया से आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी मुताबिक 19 मई की देर रात जगाधरी रोड पर गांव खुड्डा के पास बाइक सवार हरजीत (22) की बाइक की एक अन्य बाइक के साथ भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बुरी तरह से घायल हरजीत निजी अस्पताल में उपचाराधीन था, लेकिन बुधवार को दम तोड़ दिया। दूसरी ओर हरजीत के बड़े भाई कुलजीत की शिकायत पर महेशनगर थाना पुलिस ने बाइक चालक गांव अकबरपुर निवासी गुलशन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक पूजा विहार निवासी हरजीत के बड़े भाई कुलजीत की 15 अप्रैल को शादी थी जिस वजह से हरजीत 12 अप्रैल को मलेशिया से आया था। शादी के बाद परिवार ने खुड्डाखुर्द स्थित नए मकान में शिफ्ट करना था और इसको लेकर 19 मई की रात करीब साढ़े दस बजे हरजीत बाइक पर नए मकान की ओर जा रहा था। वहीं एक्टिवा पर कुलजीत और उसका रिश्तेदार सवार था। पुलिस को दी शिकायत में कुलजीत ने आरोप लगाया कि जब वह पूजा विहार के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने हरजीत की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हरजीत सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां से उसे चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया, मगर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए जहां बुधवार को हरजीत ने दम तोड़ दिया। वहीं बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें