कुरुक्षेत्र। विजेता टीम को प्रोत्साहित करने के दौरान निदेशक व अन्य सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान में दो दिवसीय इंट्रा इंस्टीट्यूट मूट कोर्ट प्रतियोगिता न्याय संग्राम का आयोजन किया गया, जिसका समापन शुक्रवार को हुआ। विधि संस्थान की निदेशिका प्रो. सुशीला देवी चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रारंभिक चरण में कुल 24 टीमों के 200 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 12 टीमों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल राउंड के बाद श्रेष्ठ चार टीमें सेमी फाइनल्स में पहुंची। शुक्रवार को सेमी फाइनल्स और फाइनल राउंड रहा।
प्रतियोगिता में डिस्ट्रक्टि बार एसोसिएशन के वर्तमान प्रधान धर्मेंद्र अत्री व पूर्व प्रधान राजेंद्र जुनेजा ने शिरकत की। विजेता टीम कृतिका और भावना, द्वितीय विजेता हिमांशी और देवांशी, सर्वाेत्तम वक्ता भूवी और सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता आयुष को ट्रॉफी दी गई। निर्णायक मंडल के सदस्यों को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मूट कोर्ट कमेटी के सदस्य डॉ. पूनम, डॉ मोनिका, डॉ. सुमित व डॉ. सुरेंद्र का योगदान अहम रहा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में तर्क, प्रस्तुति, विधि शोध और व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना था, ताकि वे भविष्य में वास्तविक अदालत में कुशल अधिवक्ता, न्यायाधीश, विधि विशेषज्ञ बन सके।
कुरुक्षेत्र। विजेता टीम को प्रोत्साहित करने के दौरान निदेशक व अन्य सदस्य। संवाद