संवाद न्यूज एजेंसी
इस्माईलाबाद। बिहार चुनावों में एनडीए की भारी बहुमत से जीत से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शहर में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाच कर जीत का जश्न मनाया। प्रदीप कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज भाजपा देश की पहली पसंद बन रही है। बिहार चुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा सबूत है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी हर कार्यकर्ता को योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का मौका देती है और हर व्यक्ति तक सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य करती है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग, संजीव अरोड़ा, जिंद्र पाल शर्मा, जितेंद्र पपनेजा, डाॅक्टर आरके मित्तल, अमित बंसल, दीपक पपनेजा, पुनीत बंसल, विरेंद्र शर्मा नैसी, बब्बू थिंद, खेमचंद, जगदीप आदि मौजूद रहे।