फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मालगोदाम में खड़ी मालगाड़ी से मक्की के 200 कट्टे चोरी

Sun, 13 Jul 2025 03:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे के मालगोदाम में खड़ी मालगाड़ी से मक्की के दाने से भरे 200 कट्टे चोरी हो गए। चोर धोखे से एक ट्रक में लोड करके इसे ले गया। मामले की भनक जैसे ही आरपीएफ को लगी तो टीम का गठन कर तुरंत ट्रक को पकड़ने की कार्रवाई शुरु कर दी गई।
विज्ञापन

ट्रक को अंबाला सिटी की अनाजमंडी से काबू कर लिया गया। ट्रक को एक नाबालिक लड़का चला रहा था। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड अंबाला के समक्ष पेश करने के बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है। वहीं आरपीएफ ने रेलवे एक्ट की धारा के तहत चोरी का मामला दर्ज करके ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मक्की के दाने से भरी उत्तर प्रदेश की तरफ से आई थी। यह मक्की के दाने जटवाड़ स्थित एक शराब की फैक्ट्री में जाने थे। मालगाड़ी को रेलवे यार्ड में खड़ा करके खाली किया जा रहा था। इस दौरान एक ट्रक बिना किसी को जानकारी दिए तीन श्रमिकों की मदद से मक्की की बोरियां लोड करने लग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें