फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख हड़पे

Fri, 19 Jun 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कलेरा गांव निवासी ने महिला ने कुरुक्षेत्र निवासी एक युवक पर विदेश भेजने केनाम पर 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। थाना नग्गल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

कलेरा गांव निवासी सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून 2023 में उसकी मुलाकात कुरुक्षेत्र के सेक्टर-10 स्थित नया बस स्टैंड के पास दफ्तर चलाने वाले एजेंट अरुण से हुई थी। सुनीता ने बताया कि उसने अपने बेटे विकास को कनाडा स्टडी वीजा पर भेजने के लिए एजेंट से बात की थी। एजेंट ने 12 लाख रुपये में बात तय की और जीआईसी अकाउंट खुलवाकर उसमें 6 लाख 25 हजार रुपये जमा करवा लिए। आरोप है कि कुछ समय बाद एजेंट ने यह कहकर काम टाल दिया कि कनाडा में सख्ती चल रही है। इसके बाद आरोपी ने विकास को इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया और वर्क परमिट के नाम पर 18 लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने फरवरी-मार्च 2024 तक किस्तों में 95 हजार रुपये ऑनलाइन और बाकी रकम नकद के रूप में आरोपी को दे दी। महिला का कहना है कि जब काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उसका बेटा विदेश जा सका और न ही आरोपी ने पैसे वापस किए। आरोप है कि जब उन्होंने 1 सितंबर 2025 को फाइल और पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। इस धोखाधड़ी के कारण घर में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसके चलते उसके पति को हार्ट अटैक भी आ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें