फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर दो साल बाद मरम्मत का काम शुरू

Fri, 19 Jun 2026 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला दिल्ली राजमार्ग पर एनएचएआई के ठेकेदार काम करते हुए। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़े पीपली चौक से अंबाला तक के करीब 60 किलोमीटर हिस्से की मरम्मत का कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे न केवल हादसों को न्योता दे रहे थे, बल्कि वाहन चालकों की जेब पर भी भारी पड़ रहे थे। यह राजमार्ग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कोलकाता से लेकर जम्मू-कश्मीर तक यह मार्ग व्यापारिक गतिविधियों के लिए भी सबसे अहम है। पिछले काफी समय से पीपली से अंबाला के बीच सड़क की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई थी। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण उड़ती बजरी से दर्जनों गाड़ियों के शीशे टूट चुके थे और वाहनों के सस्पेंशन को भारी नुकसान पहुंच रहा था।
ये गड्ढे वाहनों की रफ्तार पर न केवल लगाम लगा रहे थे, बल्कि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं का मुख्य कारण भी बन रहे थे। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की ओर से कई बार प्रशासन से इसकी शिकायत की गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें