फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- ग्रामीणों का आरोप डेढ़ दिन से गांव में नहीं आ रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फीडर बदलने के लिए विभाग ने सप्लाई रोकी, डेढ़ दिन बिजली गुल रहने पर गुस्साए ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
बिजली निगम द्वारा फीडर बदलने के लिए सप्लाई रोकने पर करीब डेढ़ दिन बिजली गुल रहने से फड़ौली के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। बिजली कटौती को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने कैंट में 12 क्रॉस रोड स्थित बिजली बोर्ड कार्यालय में बुधवार सुबह हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बीते डेढ़ दिन से गांव में बिजली नहीं है। बिजली बोर्ड द्वारा कैंट फीडर से सप्लाई काटकर किसी अन्य फीडर से करने का प्रयास किया जा रहा है, जिस कारण उनके यहां बिजली संकट है। हंगामा होते देख मौके पर बिजली निगम के कर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, इस दौरान स्टाफ से ग्रामीणों की बहस हो गई। हल्की धक्कामुक्की भी हुई। इसी धक्कामुक्की में बिजली निगम का एक कर्मी घायल भी हो गया। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। ग्रामीणों ने मामले की लिखित शिकायत निगम अधिकारियों को दी है, जबकि बिजली निगम द्वारा ग्रामीणों के हंगामा करने और कर्मी को घायल करने की शिकायत पड़ाव पुलिस थाने में दी गई है।

दो ट्रालियों में भरकर पहुंचे ग्रामीण
ग्रामीण दो ट्रालियों में निगम कार्यालय में पहुंचे। सरपंच पति जसविंद्र, गुरविंद्र सिंह, अमरीक सिंह, लखविंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, धर्मपाल, कर्मजीत का कहना है कि गांव में काफी समय से बिजली आपूर्ति ठीक थी और अब गांव की बिजली काटकर अलग से फीडर से जोड़ना सरासर गलत है। पहले 24 घंटे बिजली आ रही थी, मगर बीते दो दिनों से बिजली नहीं आ रही और डेढ़ दिन से तो बिजली बंद ही है। इस मौके पर एसडीओ और अन्य स्टाफ को उन्होंने बताया कि उनकी सप्लाई को काटकर ट्यूबवेल की सप्लाई से जोड़ दिया गया। बार-बार अधिकारियों को मामले से अवगत करवाने के बावजूद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इसी बीच दोनों पक्षों में बहस भी हुई। एसडीओ विकास और हेल्पर रजनीश मौके पर मौजूद थे। बताते हैं कि दोनों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। कर्मी रजनीश का आरोप है कि ग्रामीणों ने उससे धक्कामुक्की की जिसके कारण उसे चोटें भी आई। ग्रामीणों ने इस बात का भी अल्टीमेटम दिया कि यदि समय रहते उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।
विज्ञापन


धक्का, मुक्की के आरोप नकारे
ग्रामीणों ने अधिकारियों और कर्मियों के साथ की गई धक्का, मुक्की के आरोपों को पूरी तरह से नकारा है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात रखी गई थी और यह मनघड़त आरोप बिजली विभाग द्वारा उन पर लगाए जा रहे हैं जोकि बेबुनियाद हैं।
पुलिस को यह दी गई शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ विकास और हेल्पर रजनीश ने कहा है कि उनके साथ गांव फड़ौली के लोगों की ओर से अभद्र व्यवहार किया गया और रजनीश के साथ मारपीट की गई जिसके कारण उसके सिर में चोट आई है।

ग्रामीणों ने कार्यालय में आकर हंगामा किया था जिसकी शिकायत पड़ाव पुलिस को दी गई है। एक कर्मी भी घायल हुआ है। -विकास, एसडीओ, सब स्टेशन 12 क्रॉस रोड, अंबाला कैंट।
विज्ञापन


बिजली निगम के एसडीओ की ओर से शिकायत मिली है और इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -भूषणदास, एसएचओ, पड़ाव थाना, अंबाला कैंट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें