फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार सवार दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने लगाई अचानक ब्रेक, कार के टकराने से दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी।
करनाल से जालंधर जा रहे चार युवकों की कार ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने ट्रक चालक राजन कुमार सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक करनाल के सुभाष गेट निवासी घायल शीतल शर्मा अपनी कार में तीन दोस्तों कमल शर्मा (42) निवासी कृष्ण नगर पानीपत, करनाल के जुंडला गेट निवासी ऋषभ मेहता (22) और सिद्धार्थ कपूर (21) के साथ मंगलवार रात को करनाल से जालंधर के पास नकोदर में दर्शनों के लिए निकले थे।
विज्ञापन


चारों दोस्तों ने अंबाला छावनी पहुंचकर रात को करीब ढाई बजे एक ढाबे पर खाना खाया और इसके बाद नकोदर के लिए निकल पड़े। कार को कमल शर्मा चला रहा था और ऋषभ उसके साथ आगे बैठा था। घायल शीतल शर्मा ने बताया कि सुबह करीब तीन बजे जैसे ही कार मंजी साहिब गुरुद्वारा के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके चलते कार ट्रक में भिड़ गई। हादसे में कार चला रहे कमल शर्मा और आगे बैठे ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शीतल और सिद्धार्थ सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया जिसके बाद अंबाला पहुंचे परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने शीतल शर्मा की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक राजन कुमार सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें