फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को जूस पिलाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुलाना। एक युवती को नौकरी का झांसा देकर युवक द्वारा उससे दुष्कर्म करने का मामला आया है। आरोपी युवती की संदिग्ध फोटो उसके रिश्ते के लोगों व उसके पिता को सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देता रहा। इसके बाद उसका तय रिश्ता भी टूट गया। पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एक गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि उसने 12वीं पास है। एक गांव का लड़का एक विवि. में नौकरी करता है। एक दिन वह उससे मिला और उसने उससे एक कंप्यूटर का डिप्लोमा करने को कहा। लड़की ने उसके कहने पर डिप्लोमा पूरा किया। इस दौरान दोनों की बातचीत होने लगी। पीड़िता ने शिकायत में कहा कि 20 अगस्त, 2018 को वह बस से अंबाला जा रही थी तो उसी बस में वह भी सवार था। जब वह अंबाला छावनी में बस से नीचे उतरी तो उसे आरोपी उसे अपने साथ ले गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे जूस पिलाया इसके बाद वह बेसुध हो गई। इसके बाद वह उसे होटल ले गया जहां उसने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींची। इसी बीच कुछ समय बाद युवती का रिश्ता तय हो गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी का एक जगह रिश्ता तय किया था। आरोपी युवक वहां पहुंच गया और उसके अश्लील फोटो दिखाकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


महिला पुलिस कार्रवाई में जुटी है। दुष्कर्म की विभिन्न धाराओें के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को भी काबू कर लिया गया है।
-हरभजन सिंह, थाना प्रभारी, मुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें