फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक धर्म को लेकर आज भी अज्ञानता, खुलकर आगे आने से कतराती महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। मासिक धर्म की वर्जनाओं को समाप्त करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को जेसीआई के तीनों विंगों द्वारा पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल होंगी। जेसीआई इंडिया की सदस्य मीनाक्षी गुप्ता ने कहा कि मासिक धर्म को लेकर अब भी देश की 82 प्रतिशत महिलाओं में अज्ञानता है और अंबाला में भी इसकी स्थिति सही नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंबाला में जब इस विषय पर जागरूकता के लिए संस्था ने महिलाओं एवं अन्य संगठनों से बात की तो कोई खुलकर सामने नहीं आया। उन्हें इस मुहिम में ही जुड़ने के लिए हिचक होने लगी। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म को लेकर अज्ञानता है और सेनेटरी नेपकिन के स्थान पर महिलाएं ऐसे-ऐसे तरीके इस्तेमाल करती है जोकि उनकी स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। ग्रामीण और स्लम एरिया सहित अर्बन इलाके में स्कूलों का भी सर्वे किया है और पाया कि ज्यादातर महिलाओं और बच्चियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। मीनाक्षी के मुताबिक अभी ज्यादातर महिलाओं को यह जानकारी ही नहीं है कि महावारी के दौरान वे सेनेटरी पैड्स की जगह जो वस्तु का प्रयोग करती हैं। इससे कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इतना ही नहीं ज्यादातर ग्रामीण और स्लम इलाके की बच्चियों के मां बाप भी इसकी सस्ती और लाभकारी कीमत को न जानते हुए कई प्रकार के अन्य सामान का प्रयोग करते हैं।

अनाज मंडी तक निकालेंगी पैदल मार्च
पैदल मार्च को लेकर बुधवार जेसीआई अंबाला, जेसीआई अंबाला सेंट्रल, जेसीआई फोरम ऑफ अंबाला इंडस्ट्री एवं जेसीआई अंबाला एंजेल्स की संयुक्त पत्रकारवार्ता का आयोजन हुआ। महिला पदाधिकारियों ने बताया कि इस मुहिम में महिलाओं को शामिल किया जा रहा है और महिला दिवस के अवसर में अंबाला कैंट के जेसीआई चौक से लेकर सिटी में अनाज मंडी तक सैकड़ों महिलाएं पैदल मार्च निकालेंगी। इस पैदल मार्च के लिए महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी पैड्स इस्तेमाल करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘पैडमैन’ के बाद इस मुद्दे को लेकर सामाजिक जागरूकता आई है और जेसीआई संस्था इसी मुद्दे को लेकर महिलाओं में जागरूकता फैलाएगी ताकि उन्हें बीमारियों से बचाया जा सके। पैदल मार्च आठ मार्च को सुबह दस बजे आरंभ होगी। पदयात्रा नाइन संस्था के साथ लगातार तीन साल निकाली जाएगी साथ ही आने वाले समय में निशुल्क सेनेटरी पैड्स भी बांटे जाएंगे। इस दौरान जेसीआई की पदाधिकारी मीनाक्षी गुप्ता, मोनिका विग, जेसीआई अंबाला के प्रधान अनुभव गोयल, फोरम ऑफ अंबाला इंडस्ट्री प्रधान गुरिंदर सिंह, अंबाला सेंट्रल प्रधान पंकज, अंबाला एंजेल्स प्रधान वंदना शर्मा, निशि, काजल, शिल्पी, अंशुम, मुनीश, संजीव, जगदीप ,बृहद, साहिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें