फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ रुपये की लागत से मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा प्रदेश का सबसे सुंदर बाल भवन : असीम गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो नंबर-----40
दस करोड़ की लागत से बनेगा बाल भवन
- भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से एक तारामंडल का निर्माण भी होगा
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। विधायक असीम गोयल ने कहा कि शहर में प्रदेश के सबसे सुंदर बाल भवन का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस बाल भवन के निर्माण के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है। इस भवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि बाल भवन के निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और यह कार्य इसी वर्ष मार्च माह के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि बाल भवन में अन्य सुविधाओं के साथ-साथ देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से एक तारामंडल का निर्माण भी करवाया जा रहा है। यह तारामंडल न केवल बच्चों के मनोरंजन का एक बेहतर माध्यम होगा बल्कि उनके भौगोलिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में भी काफी कारगर साबित होगा। बाल भवन में प्लेनेटेरियम व एक ऑडिटोरियम भी बनाया जा रहा है जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की विशेष व्यवस्था रहेगी। बाल भवन परिसर में बच्चों और अभिभावकों की सुविधा के लिए एक रेस्टोरेंट का भी निर्माण किया जाएगा। इस बाल भवन में नृत्य प्रशिक्षण की विशेष सुविधा रहेगी। इसी प्रकार युवा लड़के-लड़कियां आधुनिक तकनीक का ज्ञान हासिल कर सकें, इसके लिए कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर का भी प्रावधान किया गया है। खुले आसमान के नीचे सांस्कृतिक व अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए ओपन एयर थियेटर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। महिलाओं के लिए चलाए जा रहे फैशन डिजाईनिंग और सिलाई-कढ़ाई इत्यादि केंद्रों के लिए भी बाल भवन में उचित स्थान की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें