फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होंगे सराफा हत्याकांड के सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में : एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफा हत्याकांड के सभी आरोपी जल्द होंगे गिरफ्त में : एसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। एसपी आस्था मोदी ने कहा कि जल्द ही पुलिस सराफ सुनील जैन के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करेगी। पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ कर रही हैं।
एसपी ने बताया कि इस मामले में मुख्य सूत्रधार टिंकू कक्कड़ ही था, जिसने समाना में अपने दोस्त सिमरनजीत के साथ मिलकर साजिश रची थी। बाद में सिरमनजीत ने ही बदमाशों को हायर कर वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि मामले में समाना के एक पूर्व एमसी के लड़के का भी नाम आया है जो अभी घर से फरार चल रहा है। उन्होंने बताया कि वारदात को जिन बदमाशों ने अंजाम दिया है, वह सभी हरियाणा के बाहर के हैं।
विज्ञापन

------------
ट्रैफिक समस्या पर होगा फोकस
एसपी ने बताया कि अंबाला शहर के कपड़ा मार्केट, शुक्लकुंड रोड व अन्य बाजारों में पुलिस अभियान चलाएगी और जाम न लगे इसके लिए कारगर रणनीति बनाकर उसे अमल में लाया जाएगा, ताकि बाजारों में जाम न लगे। पूर्व में इस बाजार को वन-वे किया था, जोकि सफल नहीं हो पाया था। वन-वे के बजाय कोई और उपाय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-----------
सराफा कारोबारी के परिजनों को एक करोड़ दे सरकार : अग्रवाल
आम आदमी पार्टी के विधानसभा सचिव अंशुल अग्रवाल ने कहा कि सराफा कारोबारी सुनील जैन की हत्या के बाद उनके परिवार का कोई भी सहारा नहीं बचा है। अभी उनका बेटा भी बहुत छोटा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनके परिवार को एक करोड़ रुपया सहायता राशि के रूप में दे और उनके नौकर को भी 20 लाख रुपये सहायता राशि दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें