फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से ब्लाक स्कूल गेम्स का आगाज, कल से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से ब्लाक स्कूल गेम्स का आगाज, कल से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। अगस्त शुरू होते ही बच्चे अब स्कूल गेम्स और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों में जुट जाएंगे। शिक्षा विभाग ने जहां समारोह की तैयारियों के लिए पत्र जारी किया है, वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं।
1100 विद्यार्थी भाग लेंगे मास पीटी में
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन मैदान में 15 अगस्त को मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित की जाने वाली मास पीटी में 1100 बच्चे भाग लेंगे। इन में सोहन लाल डीएवी सीसे (सीनियर सेकेंडरी) स्कूल, केपीएके महाविद्यालय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व मॉडल टाउन, गवर्नमेंट सीसे स्कूल प्रेम नगर, पीकेआर जैन सीसे स्कूल सिटी, एसए जैन कन्या स्कूल सिटी, एसबीएनएसडी स्कूल सिटी के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

बारिश डाल सकती है खेलों में खलल
उधर, जिस तरह से मौसम चल रहा है, उसे देखते हुए ब ारिश इन मुकाबलों में खलल डाल सकती है। अभी हाल ही में सुब्रत कप व प्री नेहरू हॉकी कप में भी यही स्थिति देखने को मिली है। दूसरी ओर जिन स्कूलों में यह आयोजन होने हैं, वहां मैदानों में पानी निकासी का बंदोबस्त नहीं है। मौसम विभाग भी बारिश का अनुमान जता रहा है। उधर, एक अगस्त से जोनल (खंड) स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत एक अगस्त से होगी। इसके तहत अंडर 11 व 14 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिताएं होंगी। लड़कों की प्रतियोगितएं एक व दो अगस्त को तथा लड़कियों की तीन व चार अगस्त को होंगी। इसी तरह अंडर 17 व 19 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता 20 अगस्त से होंगी। इसके तहत लड़कों के लिए बीस से इक्कीस अगस्त व लड़कियों के लिए तेइस से चौबीस अगस्त तक प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन

स्कूल गेम्स के लिए जहां तैयारियां पूरी हैं, वहीं स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी स्कूलों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए अलग से अध्यापकों व पीटीआई आदि की ड्यूटियां लगाई हैं।
- उमा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें