फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का टायर फटा, डिवाइडर से टकराई, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटा, डिवाइडर से टकराई कार, शहीद के भाई समेत तीन की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुलाना (अंबाला)।
जगाधरी-अंबाला रोड पर गांव धीन के पास टायर फटने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक साइकिल सवार भी है, जो कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार शहीद मंजीत सिंह गैस एजेंसी के संचालक गुरचरण सिंह का बड़ा बेटा हरजीत सिंह बेटे प्रभजोत के साथ अपने गांव कांसापुर से बराड़ा आ रहा था। जैसे ही वह धीन गांव के पास पहुंचा तो कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में हरजीत सिंह और बेटे प्रभजोत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विजेंद्र उर्फ बिंद्र और कुलवंत को अस्पताल में दाखिल कराया गया। यहां डॉक्टरों ने विजेंद्र उर्फ बिंद्र निवासी धीन को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची मुलाना ने जांच शुरू कर दी है। हरजीत सिंह और उसके बेटे प्रभजोत की मौत से गांव कांसेपुर में मातम छा गया। उल्लेखनीय है कि करीब 18 साल पहले हरजीत सिंह के छोटे भाई मंजीत सिंह कुपवाड़ा में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। उनके नाम पर बराड़ा में शहीद मंजीत सिंह के नाम से गैस एजेंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें