महिला से दुराचार मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला।
थाना नग्गल में दर्ज महिला से दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है। मामले में एक और आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जानकारी अनुसार पीड़िता के चाचा ने 20 अप्रैल को थाना नग्गल में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी निर्मल सिंह उर्फ डीसी ने 16 अप्रैल को उसकी भतीजी का विवाह के उद्देश्य से अपहरण कर दुराचार किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई की थी।