फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- कंप्यूटर आपरेटरों द्वारा हड़ताल का मामला -

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की चेतावनी, आज काम पर नहीं लौटे कंप्यूटर ऑपरेटर तो सेवाएं समाप्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
जिलेभर में अनुबंध पर लगे कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा की जा रही हड़ताल के चलते अब प्रशासन ने भी सख्त रुख अपना लिया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि 27 अप्रैल तक यह कंप्यूटर ऑपरेटर यदि काम पर नहीं लौटते तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। गौरतलब है कि मांगों को लेकर विभिन्न विभागों में अनुबंध के आधार पर तैनात किए गए कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। जिला भर में करीब 85 कंप्यूटर ऑपरेटर हैं, जिनके हड़ताल पर जाने के कारण विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इनका कहना है कि इन सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों को सरकार ने पक्का करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कई साल बीतने के बाद भी पक्का नहीं किया गया है। इसी के कारण यह सभी हड़ताल पर हैं, जिसके चलते आरटीए, राजस्व विभाग, एसडीएम कार्यालय, तहसील आदि में कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

यह है प्रशासन की व्यवस्था
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनय गुलाटी ने बताया कि इन कार्यालयों में राजस्व विभाग व कार्यालय के अन्य कर्मचारियों को कार्य का प्रशिक्षण देकर एसडीएम कार्यालय में लाइसेेेंस व वाहन पंजीकरण, तहसीलों में संपत्ति रजिस्ट्रेशन व अन्य सेवाओं को बहाल करने के वैकल्पिक प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में तैनात स्टाफ को इन सभी सेवाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक प्रबंधों से इन कार्यालयों की सेवाएं बहाल रखी जायेंगी।
विज्ञापन


यह कहते हैं पदाधिकारी
कंप्यूटर प्रोफेशनल एसोसिएशन के जिला प्रधान नैब सिंह ने कहा कि राज्य स्तरीय हड़ताल है और तीन चार दौर की बातचीत के बाद निर्णायक मोड़ पर नहीं आई। एक तरफ बातचीत की जा रही है, तो दूसरी ओर प्रशासन की ओर से चेतावनी दी जा रही है। चुनावी घोषणा पत्र में यह वायदा था कि उन्हें पक्का किया जाएगा। अंबाला में हड़ताल आगामी आदेशों तक रहेगी।
विज्ञापन


यह कहते हैं डीआईटीएस
नगराधीश एवं सदस्य डीआईटीएस अंबाला सुशील कुमार ने कहा कि जिले में अनुबंध आधार पर लगे सभी कंप्यूटर ऑपरेटरों व जूनियर प्रोग्रामर को निर्देश दिये हैं कि वे 27 अप्रैल तक अपने कार्यालय में लौटना सुनिश्चित करें। यदि वे अपने कार्य पर नहीं लौटते तो उनकी सेवाएं बिना किसी अन्य नोटिस के समाप्त कर दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल से हड़ताल के कारण एसडीएम, तहसील, सचिव आरटीए आदि कार्यालयों में जन सेवा प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें